14 - Jul - 2026

अभी-अभी देश के इस बड़े क्रिकेटर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन,पूरे देश शौक की लहर।

बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटर SL अक्षय की लीग मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने अक्षय की मौत पर दुख जताया है। इस खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। यह घटना बोम्मासंद्रा के SLS ग्राउंड पर नासूर मेमोरियल शील्ड वन-डे लीग टूर्नामेंट के दौरान हुई। अक्षय भारत क्रिकेट क्लब के लिए सफायर क्रिकेट क्लब के खिलाफ थर्ड डिवीजन लीग मैच खेल रहे थे।

रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

चार ओवर बॉलिंग करने के बाद, स्लिप एरिया में फील्डिंग करते समय उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह आराम करने के लिए मैदान से बाहर गए थे। खबर है कि उन्होंने पवेलियन में पानी पिया और केला खाया। वह बाउंड्री लाइन के पास बैठे-बैठे गिर गए। उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

अक्षय की मौत से क्रिकेट जगत को गहरा सदमा लगा है। कई पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दुख जताया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “क्रिकेट की दुनिया के लिए बहुत दुखद खबर। 39 साल के तेज़ गेंदबाज़ एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने उनके अंडर-19 दिनों से करीब से देखा है, आज एक डिवीज़न मैच खेलते हुए गुज़र गए।”

2011 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू

अक्षय ने छह फर्स्ट-क्लास मैच खेले और तीन लिस्ट-A मैचों में कर्नाटक को रिप्रेजेंट किया। उन्होंने नौ T20 मैच भी खेले। उन्होंने कर्नाटक T20 लीग में भी हिस्सा लिया, जिसे अब महाराजा T20 लीग के नाम से जाना जाता है। अक्षय ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 18 विकेट और लिस्ट-A क्रिकेट में छह विकेट लिए। उन्होंने T20 क्रिकेट में भी आठ विकेट लिए।

अक्षय ने 2011 में बेंगलुरु में सौराष्ट्र के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया, लेकिन दिसंबर 2012 के बाद कोई मैच नहीं खेला। उन्होंने 2010 में अपना लिस्ट A डेब्यू किया और 2013 में अपना आखिरी मैच खेला। 2013 के बाद, उन्होंने घरेलू क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *